फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault भारत में लाने जा रही ये MPV कार, इनोवा और अर्टिगा से रहेगा मुकाबला

Wed, 18 Oct 2017 01:35 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Renault India MPV
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी रेनो इंडिया के मालिकाना हक वाले रेनो ग्रुप ने भारत में आगामी योजनाओं की घोषणा की है। रेनो समूह ने साल 2017 से 2022 के बीच होने वाली लॉन्चिंग का खुलासा किया है। कंपनी ने बताया कि इस बीच चार गाड़ियां भारत में लॉन्च की जाएगी, जिसमें से एक कॉम्पैक्ट MPV (मल्टी-पर्पज व्हीकल) कार होगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: Dzire से लेकर रेनो Kwid तक, ये हैं सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें

फ्रांस की यह ऑटोमेकर इस MPV कार में CMF-A प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल रेनो क्विड व डटसन रेडी-गो जैसी कारों में हो चुका है। रेनो समूह ने अपने बयान में कहा, "हम इस कॉम्पैक्ट MPV कार को भारतीय बाजार में लॉन्च करेंगे। यह कार 4-मीटर लंबी होगी, लेकिन कई यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी।"
विज्ञापन

Innova और Ertiga से रहेगा मुकाबला

Renault India MPV
वर्तमान में भारत के MPV मार्केट पर टोयोटा इनोवा और मारुति सुजुकी Ertiga ने कब्जा जमाया हुआ है। विरोधी कंपनियों को चुनौती देने के लिए इस 4 मीटर एमपीवी कार में कंपनी नए और प्रीमियम फीचर्स देगी। 

रेनो इंडिया वर्तमान में भारत में तीन मॉडल की बिक्री कर रही है, जिसमें क्विड हैचबैक, डस्टर एसयूवी, लॉजी एमपीवी शामिल हैं। हालांकि रेनो लॉजी ग्राहकों को लुभाने में उतनी सफल नहीं हो सकी, जितनी की रेनो क्विड और रेनो डस्टर हुई।  रेनो की आगामी चार लॉन्चिंग में सबसे पहले Captur को मार्केट में उतारा जाएगा। साथ ही इस कॉम्पैक्ट MPV की लॉन्चिंग भी तय हो गई है। अन्य दो कारों में से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक क्विड हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें