रिनॉल्ट की एसयूवी 'डस्टर' के भारतीय बाजार में लांच होने में महज एक दिन है। लांच से पहले बुकिंग में मिल रहे जबरदस्त रेस्पांस से कंपनी का हौसला बुलंद पर है। डस्टर का किफायती दाम इसे एसयूवी कारों की श्रेणी में सबसे अलग बना रहा है।
डस्टर एसयूवी निसान के बीओ प्लेटफार्म पर आधारित है। इसकी लंबाई 4.31 मीटर और चौड़ाई 1.82 मीटर है, जो कि इसे एक बेहतर फैमिली एसयूवी बनाती है। फाइव सीटर 'डस्टर' 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल दोनों ऑपशन में उपलब्ध होगी।
वैसे अभी भारत में इसका डीजल संस्करण ही लांच किया जा रहा है। पेट्रोल वर्जन 104 बीएचपी और डीजल वर्जन 105 बीएचपी का होगा। आइये एक नजर डालते है डस्टर की खूबियों पर-
माइलेज में किफायती
किसी भी गाड़ी को खरीदने से पहले नजर उसके माइलेज पर जाती है। कंपनी का दावा है कि डस्टर भारतीय सड़कों पर 17 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। डीजल में इसके दो वेरिएंट 85 बीएचपी और 110 बीएचपी उपलब्ध हैं ।
पॉवर में बेमिसाल
डस्टर का 1461 सीसी का डीजल इंजन भारतीय बाजार में 85 और 110 बीएचपी में उपलब्ध होगा। यह काफी दमदार है। 1.5 लीटर डीजल इंजन निसान माइक्रा से लिया गया है।
एक्सीलरेशन और पिक-अप
रफ्तार के शौकीन लोगों के लिए डस्टर का एक्सीलरेशन और पिक-अप काफी दमदार है। यह केवल 11.8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा तक की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। यह शहरी सड़कों के अलावा गांव की सड़कों पर भी दौड़ने में सक्षम है।
एक्सटीरियर
रिनॉल्ट की डस्टर का बाहरी लुक देखने में काफी आकर्षक है। यह लोगान के डी प्लेटफार्म सेग्मेंट पर आधारित है। व्हील इसको दमदार स्पोर्टी लुक देते हैं। साइज में रिनॉल्ट की कोलेओस से थोड़ी ही छोटी है।
हेड लाइट, बैक लाइट और बंपर पर लगे फ्रंट फॉग लैंप इसके लुक को बेहतर बना रहे हैं। डस्टर की लंबाई 4.31 मीटर और चौड़ाई 1.82 मीटर है। व्हील बेस 2673 एमएम और वजन 1235 किलो है, जो सड़क पर जमकर चलने में काफी मददगार है।
इंटीरियर
डस्टर के इंटीरियर में लोगान की कापी की गई है। इसमें कुशन सीट दी गई है, जिससे इसमें सफर करना काफी आरामदायक है। फाइव सीटर डस्टर में पर्याप्त स्पेस दिया गया है। स्पेस के कारण यह लंबे टूर और लॉग ड्राइव पर कंफर्टेबल साबित होगी। इसका डैशबोर्ड घुमावदार है, जो इसके स्पोर्टी लुक को बेहतर बना रहा है।
इंजन परफारमेंस
डस्टर का डीजल इंजन निसान माइक्रा के 1.5 सीआरडीआई डीजल इंजन पर बेस्ड है। डस्टर का इंजन 85 बीएचपी और 110 बीएचपी दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 85 बीएचपी इंजन 250 एनएम टार्क और 110 बीएचपी इंजन 275 टार्क उत्पन्न करने में सक्षम है।
एसयूवी '2 व्हील' और '4 व्हील' ड्राइव दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी। स्टार्ट होने पर इसका ऑटो मोड एक्टिव हो जाता है और कार ग्रिप के अनुसार खुद ही यह डिसाइड करती है कि उसे कितनी पॉवर की जरूरत है।
व्हील्स
बड़े व्हील इसको परफेक्ट एसयूवी लुक देते है। इसमें 16 इंच के एलॉय स्टील व्हील यूज किये गये है। टायर साइज 215/65 रखा गया है।
ब्रेकिंग एंड हैंडलिंग
रिनॉल्ट की डस्टर में डिस्क ब्रेक इस्तेमाल किये गये है। इमरजेंसी में यह काफी मददगार होते है। डस्टर के दोनों वेरिएंट इसे पहाड़ियों पर, शहरी सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों में जमकर चलने में मददगार है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मकसद से यह काफी अच्छी गाड़ी है। इसमें एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम दिया गया है। डस्टर में दो फ्रंट एयरबैग और 3 प्वाइंट सीट बेल्ट दी गई है।