फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनो डस्टर की कीमत 40 हजार तक बढ़ी

Fri, 05 Oct 2012 02:51 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी रेनो ने एसयूवी डस्टर के दामों में बढोतरी का फैसला किया है। कार के दामों में की गई वृद्धि 1 अक्तूबर यानी आज से प्रभावी हो गई है। रेनो इंडिया ने डस्टर के दामों से 30 से 40 हजार रुपये तक की बढोतरी की है। इंडियन मार्केट में डस्टर को जबरदस्त रिस्पांस मिला था, लांचिंग के कुछ दिन के अंदर ही 20 हजार कारों की बिक्री हो गई।
विज्ञापन


रेनो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्क नसीफ ने कहा कि हमने डस्टर को भारतीय बाजार में आकर्षक दामों में लांच किया था। ग्राहकों की तरफ से इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला। मैं उन ग्राहकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने रेनो ब्रांड में विश्वास जताया। दामों में बढोतरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि लागत मूल्य बढ़ने और रुपये के अवमूल्यन के कारण कीमतों में इजाफा करना पड़ा।

नसीफ ने कहा कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में अस्थिरता के कारण हमें डस्टर की खुदरा कीमत बढ़ानी प़डी। डस्टर पेट्रोल के दामों में 30 हजार और डस्टर डीजल के दामों में 40 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। गौरतलब है कि रेनो ने इसी साल एसयूवी डस्टर के बेस मॉडल को भारतीय बाजार में 7.19 लाख रुपये में लांच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें