हॉलीवुड के सितारों की दुनिया में इसे पेश करना इस कार की क़ीमत और स्टाइल के अनुरूप है, क्योंकि हॉलीवुड ऐसी जगह है जहाँ उसके क़द्रदानों की तादाद किसी और जगह से ज्यादा होने की उम्मीद की जाती है।
फॉक्सवैगन (वीडब्लू) फैमिली का इज़्ज़तदार मेंबर है ऑडी। उसकी नई कांसेप्ट कार प्रोलॉग में डिज़ाइन के अलावा और भी बहुत कुछ नया है।
यह सवाल पूछा जा सकता है कि ऑडी को अपने डिजाइन को बदलने की क्या ज़रूरत पड़ी?
महंगी कारें
महंगी कारों के सेग्मेंट में ऑडी बिक्री के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है, पहले नंबर पर बीएमडब्लू है।
फ़ॉक्सवैगन को होने वाले कुल मुनाफ़े में 40 फीसदी हिस्सा ऑडी का होता है पर प्रोलॉग को डिज़ाइन करने वाले लिख्त का कहना है, "हमें कभी बेकार नहीं बैठना चाहिए।"
सचमुच, कारों पर नज़र रखने वाले मानते हैं कि ऑडी के डिजाइन में बदलाव की उम्मीद उन्होंने छोड़ दी थी।
इसकी सभी कारें देखने में सुंदर लगती हैं और आप कारों की भीड़ में इनको देखकर झट उंगली उठाकर कह सकते हैं, 'वो रही ऑडी' पर इसके अलग अलग मॉडल्स में अंतर बहुत ही कम है।
सेडान कैटेगरी की कारों जैसे ए-3 और ए-8 में ग्राहक ख़ासियतें ढूँढते हैं, और क्यों न ढूँढे आख़िर वे इनके लिए 60 लाख रुपए से अधिक ख़र्च भी तो करते हैं।