फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं बिकेगी मारुति की ये कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि मारूति अपनी नई कार लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी इस कार को इंडियन ऑटो एक्सपो 2014 में पेश करेगी।
विज्ञापन


साथ ही कंपनी ने अपनी एक हैचबैक कार का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला भी ले लिया है।
 
मारुति सुजुकी अपनी कार ए-स्टार को अब बंद करने की योजना बनाई है।

हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी एक और लोकप्रिय कार एस्टीलो के प्रोडक्शन को बंद कर दिया था, जिसके बाद अब कंपनी ए-स्टार को भी बंद करने जा रही है।
 
ये दोनों ही कारें कंपनी की तरफ से हैचबैक सेग्मेंट में उतारी गई थीं, लेकिन दोनों ही कारों का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं था।
क्या आपने मारुति की इस कार का नाम सुना है?
कंपनी इस समय अपनी कार ए-स्टार का निर्यात कर रही थी, जिसे निसान पिक्सो के नाम से यूरापीय बाजार में बेचा जा रहा था।

बीते माह सितंबर मे कंपनी ने कुल 7,171 एस्टार कारों का उत्पादन भारत में किया था, जिसमें से लगभग 6,500 कारों का निर्यात किया गया था और बाकी कारों की भारत में बिक्री की गई।
विज्ञापन

फुल स्पीड फेस्टिवलः देखें सुपरबाइक के सुपर नजारे
कंपनी निर्यात करने के लिये एस्टार का प्रोडक्शन कर रही थी, इसी वजह से अभी तक भारतीय बाजार में इस कार की बिक्री की जा रही थी। लेकिन अब निर्यात बाजार भी बंद कर दिया गया है तो कंपनी ने इस कार को पूरी तरह बंद करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें