जैसा कि हम सभी जानते हैं, पितृ पक्ष के मौके पर आमतौर पर कोई भी नया सामान खरीदना अच्छा नहीं समझा जाता।
जाहिर है, इसी वजह से ऑटो इंडस्ट्री में भी सुस्ती का आलम रहता है, क्योंकि कार खरीदने के लिए लोग दिवाली से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन का इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दौरान फेस्टिव ऑफर चरम पर रहते हैं।
लेकिन बाजार में अब प्री-फेस्टिव ऑफर का दांव खेला जा रहा है। आज की बात करें, तो कार कंपनियों ने बिक्री से जुड़े आंकड़ों को दुरुस्त रखने के लिए फेस्टिव सीजन से पहले ही शानदार ऑफर पेश कर दिए हैं, जिन्हें आप प्री-फेस्टिव ऑफर कह सकते हैं। यह दांव खास तौर से सितंबर के लिए खेला गया है।
आइए गौर करें कि कौन सी कार कंपनियां अपने अलग-अलग मॉडल पर क्या ऑफर दे रही हैं-
टाटा
टाटा नैनोः 10 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर
टाटा विस्टा डी90: 45 हजार तक ऑफर
टाटा इंडिगो ईसीएसः 15 हजार तक ऑफर
टाटा मंजाः 25 हजार तक का ऑफर
टाटा सफारी स्ट्रोमः 50 हजार तक का डिस्काउंट (इंक्लूडिंग एक्सचेंज बोनस)
फोर्ड
फोर्ड फिगो शुभ लाभ ऑफरः फ्री इंश्योरेंस+10,000 रुपए, एक्सचेंज बोनस+15,000 रुपए तक के तोहफे
रेनॉ
रेनॉ बोनांजा स्कीम
इस स्कीम के अंतर्गत रेनॉ पल्स, स्काला और रेनॉ डस्टर की खरीद पर आप एलसीडी, डिजिटल कैमरा, माइक्रोवेव अवन, आईफोन और इसके अलावा लकी विजेता को उसी कीमत में हाई वैरिएंट भी जीतने का मौका मिल सकता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
क्वांटोः इंश्योरेंस पर 50% तक छूट+एक्सचेंज ऑफर
जाइलो एच सीरीजः 10,000 कैश+10,000 एक्सचेंज ऑफर
स्कार्पियो एलएक्स, एसएलईः 18,000+10,000 एक्सचेंज ऑफर
स्कार्पियो वीएलएक्सः 25,000+10,000 एक्सचेंज ऑफर
एक्सयूवी 500: 15 हजार तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर
टोयोटा
टोयोटा इटियोसः तीन साल के लिए 40,000 रुपए तक का फ्री-मैंटेनेंस पैकेज + 12,000 रुपए का एक्सेसरीज पैक +10,000 एक्सचेंज बोनस
टोयोटा इटियोस लीवाः तीन साल के लिए 40,000 रुपए तक का फ्री मैंटेनेंस पैकेज + 10,000 रुपए का एक्सेसरीज पैक +7,500 एक्सचेंज बोनस
टोयोटा एल्टिसः तीन साल के लिए 40,000 रुपए तक का फ्री मैंटेनेंस पैकेज + 15,000 रुपए का एक्सेसरीज पैक +10,000 एक्सचेंज बोनस
टोयोटा इनोवाः तीन साल के लिए 40,000 रुपए तक का फ्री मैंटेनेंस पैकेज + 15,000 रुपए का एक्सेसरीज पैक +10,000 एक्सचेंज बोनस
फॉक्सवेगन
फॉक्सवेगन पोलोः 10,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस
फॉक्सवेगन वेंटोः 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस
इसके अलावा इंश्योरेंस में छूट, रोड-साइड असिस्टेंट पैकेज की भी सुविधा है।
हुंडई
हुंडई वरनाः 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर+ 15,000 रुपए कैश डिस्काउंट
सैंट्रोः 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर+फ्री इंश्योरेंस +5,000 रुपए कैश डिस्काउंट
आई20: 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर+ 10-15,000 रुपए तक कैश डिस्काउंट
आई10: 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर+फ्री इंश्योरेंस +6,000 रुपए कैश डिस्काउंट
ईओन: 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर+फ्री इंश्योरेंस
मारुति
एसएक्स फोरः 30,000-50,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट
स्विफ्टः 10,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट
रिट्जः 25,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट
वैगनआरः 28,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट
निसान
सन्नीः 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर+ इंशोरेंस फ्री
माइक्राः फ्री इंश्योरेंस
इवालियाः 50,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट
शेवरले
नई क्रूजः 20,000 एक्सचेंज ऑफर+ 3000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट
सेलः 15,000 एक्सचेंज ऑफर+ 3,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट
बीटः 15,000 एक्सचेंज ऑफर+ 30,000-35,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट
नोटः सभी ऑफर सीमित समय के लिए हैं। कार खरीदारी के समय ऑफर बदले भी जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनियों ने अपने-अपने मॉडल पर कॉरपोरेट छूट भी दे रखी है।