फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस ऑटो शो में ऑडी ए3 स्पोर्टबैक

Fri, 05 Oct 2012 02:50 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने तीसरी पीढ़ी की पांच डोर वाली ऑडी ए3 और ऑडी ए3 स्पोर्टबैक के नए मॉडल को पेरिस मोटर शो में पेश किया है। ऑडी ने अपने ए3 और ए3 स्पोर्टबैक मॉडल में पहले से बड़ा व्हीलबेस दिया है, नया मॉडल पहले से काफी स्टाइलिश है और इसमें ज्यादा स्पेस दिया गया है।
विज्ञापन


नई ऑडी ए3 की लंबाई 4,310 एमएम, चौड़ाई 1,780 एमएम और ऊंचाई 1,425 एमएम है। कुल मिलाकर नया मॉडल पुराने मॉडल से बड़ा है। व्हीलबेस को 58 एमएम तक बढ़ाकर 2,636 एमएम कर दिया गया है। कार के नए अवतार में पीछे भी चेंजिग की गई है। कंपनी ने नई कार के वजन को पहले के मुकाबले 90 किलोग्राम तक घटाया है, जिससे कार का माइलेज भी पहले से बढ़ जाएगा।

कंपनी ने कार के इंटीरियर में भी बदलाव किया है। नई ऑडी ए3 टीडीआइ और दो टीएफएसआइ इंजन में बाजार में उपलब्ध होगी। नए इंजन में कई फीचर जैसे डायरेक्ट इंजेक्शन और टर्बोचार्जिंग जैसे फीचर इस्तेमाल किए गए है, जिससे यह पहले से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कार हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल में पहले के मुकाबले करीब 10 फीसदी तक ईंधन बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें