मंगलवार को मुबंई में निसान कार अपनी नई एसयूवी कार टेरेनो को पेश किया। निसान टेरेनो 1.5 लीटर के9के डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन के साथ काम करेगी।
कारदेखोडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार जापानी कार कंपनी ने कार के इंटीरियर और एक्टीरियर में काफी बदलाव किए हैं। टेरेनो में निसान की अन्य गाड़ियों की तुलना में पहियों को बेहतर और खास बनाया गया है।
1 सितंबर से इस नई एसयूवी कार की बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए तक हो सकती है।