जापान की कार कंपनी निसान ने भारतीय बाजार में अपनी छोटी कार डैटसन गो लॉन्च करने वाली है। अपना डैटसन ब्रैंड उतारने से ठीक पहले कंपनी ने 'होवर ऑटोमोटिव इंडिया' के सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन का करार तोड़ दिया है।
अब से निसान की भारतीय बाजार में निसान मोटार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ही देशभर में निसान ब्रैंड की सारी गाड़ियों की सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन का काम संभालेगी।
लीक हुईं आईफोन 6 की तस्वीरें देखें सबसे पहले यहांनिसान की तरफ की गई इस घोषाण में कहा गया है कि उसने होवर ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार खत्म कर दिया है। इस घोषाण के बाद 14 फरवरी से ही इसको अमल में लाया जाएगा। निसान आगे की जानकारी आने वाले दिनों में देगी।
गर्ल्स और ब्वॉयज के लिए सुजुकी की ये चार नए मॉडल्सकेनिशीरो योमुरा, निसान प्रेसिडेंट, इंडिया ऑपरेशंस ने कहा, 'निसान को भारत में अब काफी समय हो चुका है और अब हम मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन का काम खुद संभाल सकते हैं। हम अपने ग्राहकों को बेहतर प्रॉडक्ट और सेवाएं देते रहेंगे।' गौरतलब है कि जल्द ही कंपनी भारत में अपना डैटसन ब्रैंड उतार रही है। कंपनी को इस ब्रैंड से काफी उम्मीद है।
निसान मोटर्स ने होवर ऑटोमोटिव को मई 2008 में भारत में अपना सर्विस पार्टनर बनाया था।