फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नई "सनी" को बाजार में लाने की तैयारी

Wed, 31 Jul 2013 01:45 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी हैचबैक माइक्रा को नया रिफ्रेशिंग लुक देने के बाद निसान अपनी सनी को भी अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। लीक हुई तस्वीरों पर गौर करें, तो जल्द ही आपको नई 'सनी' देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


एचटी की खबर के मुताबिक निसान चीन में अपनी कार सनी के अपग्रेडेड वर्जन पर टेस्टिंग कर रही है। दरअसल चीन की एक वेबसाइट ने कुछ फोटो लीक करते हुए इस नए वर्जन के बारे में खुलासा किया है।

वेबसाइट का दावा है कि ये नई सनी की सबसे पहली तस्वीरें हैं। निसान अपनी सनी को माइक्रा की तरह नया रिफ्रेशिंग लुक देना चाहती है। उम्मीद जताई जा रही है कि सनी के इंटीरियर और एक्सटीरियर, दोनों में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले लुक में बाहर से देखने पर पता चलता है कि इस नए वर्जन का हैड लैंप पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ा है। साथ ही कंपनी इसकी ग्रिल में बदलाव कर रही है। इसमें क्रोम का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। इसके साथ ही लुक के मामले में कार को ज्यादा शार्प लुक दिया गया है।

क्रोम का ज्यादा इस्तेमाल करते हुए फॉग लैंप के पास भी इसकी स्ट्रीप का इस्तेमाल किया है। इस नए वर्जन में सबसे बड़ा बदलाव इसके बंपर में हुआ है, जिसे नए सिरे से डिजाइन किया गया है।

अगर इसके पीछे के लुक की बात करें तो टेल लैंप में एलईडी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा पीछे भी चौड़ी क्रोम ग्रिप है।

फिलहाल अंदर कंपनी ने किस तरह के बदलाव किए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। यहां एक बात गौर करने लायक है कि भारत में मौजूद माइक्रा में जो बदलाव हैं वो अन्य एशियन मार्केट की तुलना में कम हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें