फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल वर्जन के साथ नए अंदाज में निसान सनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी कार कंपनी निसान ने अपनी मिड साइज सेडान कार सनी का नया मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। निसान ने भारतीय बाजार में पहली बार सनी मॉडल 2011 में पेश किया था। कई दिनों से निसान सनी फेसलिफ्ट कार चर्चा में बनी हुई थी। निसान सनी का नया मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरियंट में साथ है।
विज्ञापन


निसान सनी पेट्रोल एक्सई की कीमत 6.99 लाख रुपए, निसान सनी एक्सएल सीवीटी पेट्रोल की कीमत 8.91 लाख रुपए और निसान सनी डीजल एक्सई की कीमत 7.99 रुपए है।
विज्ञापन

क्या हैं नए बदलाव

कंपनी ने निसान सनी के इंजन में बदलाव नहीं किया है लेकिन कई  कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। स्पोर्टी अलॉय व्हील, नए ग्रिल और हैडलैंप्‍स के जरिए कार को नया लुक देने की कोशिश गई है।

इं‌टीरियर की बात करें तो नए ऑडियो सिस्टम के अलावा प्रीमियम लुक देने के लिए इसके अंदर लैदर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, ब्लूटूथ और एयूएक्स व यूएसबी की सुविधा दी गई है।

निसान सनी में कंपनी ने 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो करीब 99 बीएचपी की पावर देता है। नई सनी 8 वर्जन में छह रंगों में मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें