फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम में नैनो को टक्कर देगी निसान की नई कार

Fri, 23 Nov 2012 10:07 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की अग्रणी कार निर्माता कंपनी रिनॉल्ट भारतीय बाजार में कम कीमत वाली दो नई कारें उतारने की तैयारी कर रही है। तेजी के साथ बढ़ रहे भारतीय ऑटो बाजार में कार निर्माता कंपनियां सस्ती कारों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। नई कारों को रिनॉल्ट अपनी पार्टनर निसान के साथ मिलकर तैयार कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कम दामों में आने वाली रिनॉल्ट और निसान की नई कारें दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो को टक्कर देंगी। इन कारों की कीमत 2,500 यूरो (करीब 1.75 लाख रुपये) और 5,000 यूरो (करीब 3.50 लाख रुपये) होने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नई एंट्री लेवल कारों को 2014 में लांच करेगी। अटकले यह भी है कि कंपनी दोनों कारों को चेन्नई स्थित प्लांट में तैयारी करेगी।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई कार नैनो को टक्कर दे सकती है। कंपनी की तरफ से अभी इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन कंपनी ने यह माना है कि वह सस्ती कारों के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। रिनॉल्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर कारलोस टेवारेस ने बताया कि जब प्रोजेक्ट आधिकारिक रूप से तैयार हो जाएगा तो हम इसकी घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें