फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में लांच होगा माइक्रा का नया अवतार

Mon, 27 May 2013 04:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी निसान अपनी हैचबैक कार माइक्रा के नए अवतार को जल्द ही भारतीय बाजार में लांच करने वाली है। अभी नई माइक्रा को थाइलैंड में उतारा गया है।
विज्ञापन


हालांकि कार के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कुछ महीने पहले पुणे में कैमरे में कैद कर लिया गया था। पुणे की सड़कों पर कैमरे में कैद की गई नई माइक्रा थाईलैंड में लांच की माइक्रा से काफी अलग है।

नई माइक्रा के हैंडलैंप में बदलाव किया गया है, यह पहले से ज्यादा आकर्षक लग रहे हैं। निसान पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह छोटी कारों में अपना भविष्य आजमाएगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि निसान माइक्रा को भारतीय बाजार में आयात किया जाता है। माइक्रा के इंटीरियर में सेंट्रल कंसोल के साथ ही कई बदलाव किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक माइक्रा के नए अवतार को भारतीय बाजार में जून के अंत तक या मिड जुलाई में लांच कर दिया जाएगा।

निसान की तरफ से पहले ही बताया जा चुका है कि कार को 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा। ऐसी भी खबर है कि निसान कम कीमत वाली माइक्रा को तैयार करने पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें