जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में सबसे तेजी से उभर रही है। कंपनी ने हाल ही में पुरानी Leaf इलेक्ट्रिक कार को कुछ अपडेट्स के साथ पेश किया था। अब कंपनी ने इसी कार को कई नए शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। कार में ऐसा फीचर दिया गया है कि ड्राइवर को ब्रेक लगाने की जरूरत ना पड़े।
ऐसे हैं इसके फीचर्स
Nissan LEAF
सबसे पहले बाक करते हैं इसमें दिए गए ProPilot सिस्टम की जो कार को लेन के बीचों-बीच रखने में मदद करता है। अगर इसके आगे वाली कार रुक जाती है तो प्रोपायलट सिस्टम खुद ही इस कार को ब्रेक लगा देता है। ड्राइवर के पांव ब्रेक पर ना होने के बाद भी गाड़ी खुद ही रुकी रहती है। ट्राफिक फिर से शुरू हो जाने के बाद जब ड्राइवर थोड़ी रेस देता है तब कार फिर से चलना शुरू होती है। कार में ऑटोमैटिक पार्क होने की भी क्षमता है।
पढ़ें: दुनिया की सबसे सुरक्षित बस, मिसाइल-बम भी बेअसर, अमेरिकी प्रेसिडेंट करते हैं इस्तेमाल
एक और खास फीचर जो निसान लीफ में दिया गया है वो ई-पैडल है। इसके जरिए ड्राइवर बिना ब्रेक पेडल का इस्तेमाल किए ही कार को स्टार्ट, एक्सलरेट और रोक सकता है। एक्सलीरेटर को रिलीज करने के बाद कार धीमी हो जाती है और बिना ब्रेक पैडल दबाए ही कार खुद रुक जाती है।