त्योहारी सीजन करीब है, ऐसे में सभी कार कंपनियां नई कारों की लॉन्चिंग और मौजूदा कारों को अपेडट करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में निसान ने भी माइक्रा और माइक्रा एक्टिव को नए 'सनशाइन ऑरेंज' कलर ऑप्शन और कुछ नए अपडेट के साथ पेश किया है।
सनशाइन ऑरेंज के अलावा निसान माइक्रा 5 अन्य रंगों में भी उपलब्ध है जिसमें ब्रिक रेड, टरक्वाइज ब्लू, ब्लेड सिल्वर, ओनिक्स ब्लैक, नाइटशेड-स्टॉर्म व्हाइट शामिल है।
माइक्रा में ब्लैक फिनिश सेंटर कंसोल, ब्लैक डोर ट्रिम और ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है। माइक्रा एक्टिव में ब्लैक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लैक सीट फैब्रिक लगाया गया है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मल्होत्रा ने कहा, 'सनशाइन ऑरेंज कलर ऑप्शन में ये कार ग्राहकों को पसंद आएगी। कार के इंटीरियर को यूरोपियन स्टाइल में ऑल-ब्लैक रखा गया है। इन सारे नए ऑप्शन के लिए कीमत में कोई इज़ाफा नहीं किया गया है। हमें उम्मीद है कि ये पैकेज भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगा।'