फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान इंडिया ने कीमतों में इजाफा किया

Tue, 05 Feb 2013 11:12 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी निसान मोटर्स ने भारतीय बाजार में मौजूद अपने तीनों मॉडलों की कीमत में वृद्धि कर दी है। कीमतों में इजाफा करने के पीछे कंपनी ने उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला दिया है। मूल्यवृद्धि कंपनी के तीनों मॉडलों के सभी वर्जन पर 1.5 से 2.5 फीसदी के बीच की गई है और यह 1 फरवरी से लागू हो गई।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक, हैचबैक माइक्रा 1.5 फीसदी, मिड साइज सेडान सन्नी 2 फीसदी और यूटिलिटी व्हीकल इवालिया 2.5 फीसदी तक महंगी हो गई है। निसान मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) नीतीश टिपनिस ने बताया कि इस मूल्यवृद्धि से कंपनी की बढ़ती उत्पादन लागत कम होगी और विनिमय दरों की सख्ती नरम पड़ेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें