वीडियो गेम के शौकीन युवाओं के लिए रियल लाइफ में स्पोर्ट्स कारों का प्रोफेशनल रेसिंग ड्राइवर बनने का शानदार मौका है। ऑटो एक्सपो के 12वें एडिशन के जरिये निसान मोटर्स ने गेमिंग के दिवानों के लिए जीटी एकेडमी की शुरुआत कर दी है।
यहां निसान के पवेलियन में प्ले स्टेशन पर सबसे कम समय में सबसे तेज रफ्तार के साथ कार चलाकर आप इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ड्राइवर बन सकते हैं। ये एकेडमी देश के छह विजेताओं को इंग्लैंड में जबरदस्त ट्रेनिंग के बाद इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा दिलाते हुए प्रोफेशनल रेसर बनाएगी।
यह भी पढ़ें: ऑडी कार का मजा 37 हजार में!
दरअसल निसान की ये जीटी एकेडमी 2008 से अमेरिका व यूरोप के कई देशों में चल रही है जो ऑटो एक्सपो के जरिये भारत में आई है। यहां निसान के पवेलियन पर सेमुलेटर पर चल रहे वीडियो गेम सिर्फ एंटरटेनमेंट का हिस्सा नहीं हैं।
यहां गेम पर अपनी स्किल दिखाकर सबसे कम समय में रेस पूरी करने वाले 14 प्रतिभागियों को नेशनल फाइनल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसमें दो दिन तक शारीरिक और मानसिक ट्रेनिंग वाले परीक्षण के आधार छह फाइनलिस्ट चुने जाएंगे।
यह भी पढ़ें: पढ़े, ऑटो एक्सपो में जाने से पहले ये 5 जरूरी बातें
जो इंग्लैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय रेस कैंप का हिस्सा बनेंगे। अलग-अलग देशों के विजेताओं के साथ इंग्लैंड में ट्रेनिंग सेशन के बाद निसान की निज्मो और जीटी-आरएस स्पोर्ट्स कारों पर ड्राइविंग स्किल दिखाएंगे।
इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता के आधार पर एक विजेता चुना जाएगा जिसे निसान प्रोफेशनल स्पोर्ट्स रेसिंग की दुनिया में ले जाएगी। ऑटो एक्सपो के अलावा निसान जीटी एकेडमी के क्वालीफाइंग राउंड देश के पांच अन्य शहरों में जून तक चलेंगे।
यह भी पढ़ें: होंडा के नए मॉडल्स, भारत में पहली बार
वीडियो गेमिंग का जुनून है तो एक बार खुद को जरूर आजमा लें। यहां कंपनी के पवेलियन पर प्ले स्टेशन के गेम को खेलना आसान नहीं हैं लेकिन हजारों युवा कोशिश में जुटे हैं।