भ्रामक विज्ञापन के लिए जापान की कार निर्माता कंपनी निसान की सीसीसी ने खिंचाई की है। बता दें कि सीसीसी (कंज्यूमर कंप्लेंट काउंसिल) ऐडवर्टाइजिंग काउंसिल ऑफ इंडिया (एएसआईसी) का हिस्सा है।
विज्ञापन
दरअसल, निसान कंपनी ने एंट्री लेवल कार दैटसन रेडिगो के एक विज्ञापन में इसकी कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू बताई है। इस विज्ञापन को ऐड रेग्युलेटर ने भ्रामक बताया है।
एएसआईसी ने अपने बयान में कहा है, 'दैटसन रेडिगो का विज्ञापन भ्रामक है। दैटसन के विज्ञापन में इसकी कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू होने का जो दावा किया गया है, वह सही साबित नहीं हुआ है। इस ऑफर में गाड़ी खरीदने वाले लोगों ने जो प्रमाण दिए हैं, उससे साबित नहीं होता है कि विज्ञापन में बताए गए दाम पर गाड़ी मिली है।'
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि निसान को इससे पहले साल 2012 में ऑस्ट्रेलियन कॉम्पिटिशन ऐंड कंज्यूमर कमिशन (एआईसीसीसी) ने भी विज्ञापन मूल्य से ज्यादा पर गाड़ी बेचकर ग्राहकों को गुमराह करने के लिए करीब 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया था।