फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान भी करेगी कीमतों में वृद्धि

Thu, 13 Dec 2012 05:30 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर कार बनाने वाली कंपनियों द्वारा अपनी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा करने के बाद जापानी कार निर्माता निसान की भारतीय इकाई ने भी नए साल से कीमतों में इजाफे करने की घोषणा कर दी है। निसान ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक रूप से बताया कि उसके सभी मॉडलों की कीमतों में 1 जनवारी से इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन


निसान से पहले ही मारुति, टोयोटा, ऑडी, मर्सिडीज और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां जनवरी में गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। निसान के भारतीय बाजार में अभी कुल 6 मॉडल है, जिनमें से माइक्रा, सनी और इवालिया का उत्पादन भारत में ही होता है। कीमतों में वृद्धि का कारण कच्चे माल की बढ़ती कीमत से लागत में इजाफा और रुपये की मौजूदा हालत को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें