फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ रहा है इंडिका विस्टा का नया मॉडल

Mon, 10 Dec 2012 05:50 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही इंडिका विस्टा को 90 hp क्षमता वाले डीजल इंजन के साथ लांच करने वाली है। इस बारे में टाटा की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, यह जानकारी नई कार के लीक हुए ब्रोशर के आधार पर मिली है। डीजल इंजन कार में इंडिका विस्टा का यह पांचवा मॉडल होगा। इंडिका विस्टा बाजार में पहले से चार तरह के इंजन ऑप्शन में मौजूद है।
विज्ञापन


नए 90 hp क्वाटरजेट इंजन के साथ इंडिका विस्टा को भारतीय बाजार में अगले कुछ दिनों में लांच किए जाने की उम्मीद है। इंडिका विस्टा को कंपनी ने इससे पहले 2011 में रिफ्रेश वर्जन के साथ लांच किया था। इसे टाटा ने सेडान कार के फीचर्स के साथ पेश किया था। इस बार कंपनी नई कार को सेडान कार के इंजन जैसी क्षमता वाले इंजन के साथ ला रही है।

टाटा ने अपनी मांजा क्लब क्लॉस में भी इसी से मिलता-जुलता क्वाटरजेट इंजन का यूज किया है। नई कार को कंपनी ने इंडिका विस्टा D90 नाम दिया है। नई कार ZX और VX वर्जन में लांच होगी। इसके अलावा नई इंडिका विस्टा में और कई अन्य फीचर्स के साथ बाजार में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें