फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर भरिये नई मारुति 800 में फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की 800 सीसी की नई कार इस साल के अंत तक आपको सड़कों पर फर्राटा भरते दिखने लगेगी। कंपनी इसे अगले कुछ माह के भीतर बाजार में उतारने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो से ज्यादा होगी।
विज्ञापन


माइलेज के मामले में यह ऑल्टो और मारुति 800 से बेहतर होगी। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के गुड़गांव संयंत्र में इसका जल्द ही व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा और त्योहारी सीजन के दौरान इसे दिवाली के आस-पास बाजार में उतार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बेहतर इंजन व फीचर्स के चलते मारुति अपनी नई कार के दाम मारुति 800 और ऑल्टो से अधिक रखेगी।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मारुति 800 का दाम 2.05 लाख से 2.30 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) के बीच, जबकि  आल्टो की कीमतें 2.40 से 3.43 लाख रुपये और इसके 1,000 cc वर्जन के दाम 3.14 से 3.31 लाख रुपये के बीच हैं। नई कार इंजन व प्रौद्योगिकी के लिहाज से बाजार में उपलब्ध 800 सीसी के अन्य मॉडलों से बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें