फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में बाजार में छा जाएंगी नई कारें

Mon, 15 Oct 2012 02:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह छह नई कारें बाजार में पेश होंगी, क्योंकि मंगलवार से नवरात्र के साथ शुरू हो रहे त्योहारी सीजन पर कार कंपनियों की पैनी नजर है। पेश होने वाली कारों में मारुति की आल्टो 800, टाटा मोटर्स की इंडिगो मांजा क्लब क्लास और सफारी सट्रॉम, महिंद्रा सांगयोंग की रेक्सटॉन और फोर्ड फिगो का नया वर्जन शामिल है।
विज्ञापन


होंडा कार्स इंडिया 18 अक्तूबर को अपनी कॉम्पैक्ट कार ब्रियो की ऑटोमेटिक वर्जन पेश करेगी। इसके बाद इसी महीने कंपनी अपनी मिड साइज सेडान सिटी की सीएनजी वर्जन भी पेश करेगी। जनरल मोटर्स अपनी छोटी कार स्पार्क के नए वर्जन को बाजार में पेश करेगी और नवंबर के आखिर तक यह अपनी नई हैचबैक कार सेल यू-वीए को बाजार में पेश करेगी।

त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री पर मारुति सुजुकी इंडिया के सीओओ (मार्केटिंग) मयंक पारीक ने कहा कि उत्सव के दौरान कारों की बिक्री बढ़ती है और यह साल इसका अपवाद नहीं होगा। नई आल्टो के लिए बीते सप्ताह तक 6,500 बुकिंग हो गई थी और लांच होने तक यह संख्या 10,000 पार कर जाएगी।
विज्ञापन


हुंदइ को भी उत्सव सीजन में बिक्री बढ़ने का भरोसा है। हुंदइ मोटर इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (नेशनल सेल्स एंड मार्केटिंग) राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हुंदइ की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि हम ग्राहकों की हितों का खास ध्यान रख रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें