फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2013 में लांच होगा नैनो का CNG और डीजल वर्जन

Thu, 08 Nov 2012 05:34 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अगले साल यानी 2013 में अपनी सबसे सस्ती कार नैनो के डीजल और सीएनजी वेरिएंट को लांच करने के लिए तेजी से काम कर रही है। कंपनी की तरफ से बुधवार को दिए गए एक बयान में कहा गया कि कंपनी नैनो के सीएनजी और डीजल मॉडल को लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर कार्ल स्याम ने कहा कि नैनो के सीएनजी और डीजल मॉडल को लांच करने में देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि टाटा पहले नैनो के सीएनजी वर्जन को लांच करेगी, इसके डीजल वर्जन में अभी कुछ टाइम लग सकता है। मुझे उम्मीद है कि डीजल वर्जन साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा।

आपको बता दें कि भारतीय ऑटो बाजार में पेट्रोल कारों की घटती डिमांड के बीच टाटा मोटर्स समेत सभी कंपनियां ईंधन के सस्ते विकल्प तलाशने में जुटी हुई है। इसी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए टाटा नैनो का सीएनजी और डीजल वर्जन ला रही है। स्याम ने बताया कि नैनो की बिक्री में पहले के मुकाबले तेजी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछली तिमाही में कंपनी ने नैनो की 9,000 यूनिट की बिक्री की है। स्याम ने यह भी बताया कि टाटा नैनो की नेक्सट जेनरेशन कार को अगले तीन साल में पेश करेगी, यह कार सभी फीचर्स से लैस होगी। उन्होंने कहा कि नैनो कंपनी के लिए केवल एक कार नहीं, बल्कि यह हमारा ब्रांड नेम है। नैनो को लेकर कंपनी की और भी कई योजनाएं हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें