फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज ने उतारी डीजल कार, भारत में ही होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने अब अपनी सबसे लग्जरी कार एस-क्लास का भारत में उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी पुणे के चाकन स्थित प्लांट से एस-क्लॉस बॉडी का पहली बार उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने डीजल वेरिएंट में एस-क्लास 350 सीडीआई को लांच किया है, जिसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पुणे) रखी गई है।

कंपनी चाकन स्थित प्लांट की उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है, जो साल 2014 के अंत तक मौजूदा 10,000 कारों से बढ़कर 20,000 तक हो जाएगी।

एस-क्लास में लग्जरी का पूरा अहसास

एस-क्लास 350 सीडीआई के लांच के मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ईबरहार्ड-कर्न ने कहा कि एस-क्लास की सफलता को देखते हुए कंपनी ने एस-क्लास 350 सीडीआई की बॉडी का चाकन में उत्पादन शुरू किया है।

डीजल एस-क्लास सही मायने में ग्राहकों को लग्जरी का अहसास कराएगी। कर्न के अनुसार भारतीय बाजार कंपनी के लिए खास है। इसी के मद्देनजर कंपनी ने अपने आउटलेट की संख्या भी बढ़ा रही है। कंपनी इस समय देश के 36 शहरों में 64 आउटलेट के जरिए अपनी पहुंच बना चुकी है। जिसमें हम अगले कुछ महीनों में तेजी से विस्तार करेंगे।

नई एस-क्लास में मर्सिडीज ने ग्राहकों को पूरी लग्जरी का तोहफा दिया है। पीछे की सीट पर मसाज की सुविधा उपलब्ध है। वहीं बेहतर साउंड सिस्टम और बड़ी स्क्रीन का विकल्प ग्राहकों को दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 6.8 सेकेंड में यह 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन

खास है चाकन प्लांट

मर्सिडीज ने अपने विभिन्न मॉडल के लिए अलग-अलग असेंबली लाइन न लगाकर, फ्लेक्सीबल असेंबली लाइन भी तैयार की है। यानी, कंपनी अपनी जरूरत के मुताबिक एक ही लाइन में बदलाव कर मर्सिडीज के विभिन्न मॉडल का उत्पादन कर सकती है। मर्सिडीज अभी 40-45 फीसदी लोकलाइजेशन भारत में कर रही है।

भारत में कंपनी सी-क्लास, ई-क्लास, एस-क्लास सेडान और एमएल और जीएल क्लास एसयूवी का भी उत्पादन कर रही है। साथ ही कंपनी ने सौर ऊर्जा से चलने वाला एक रूफ टॉप सोलर प्लांट भी लगाया है, जो 100 किलोवाट बिजली उत्पादन की क्षमता रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें