फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लाख की मर्सिडीज, 3 साल बाद कर सकते हैं वापस

Thu, 27 Jun 2013 09:31 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों सुस्ती पसरी है और कार कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं।
विज्ञापन


लेकिन महंगे प्रोडक्ट होने के कारण लग्जरी कार कंपनियों को इससे एक कदम और आगे जाने की जरूरत पड़ रही है।

दुनिया की मशहूर लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज ने इसी कोशिश में स्टार एजिलिटी प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य कमजोर पड़ती बिक्री को दोबारा रफ्तार देना है।

मर्सिडीज के प्रमुख डीलर टीएंडटी मोटर्स में सेल्स मैनेजर विवेक ने बताया, 'इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक को कार के दाम का केवल 5 फीसदी देना होगा और शेष 95 फीसदी रकम का लोन कराया जाएगा।'
विज्ञापन


इस लोन की मियाद 3 साल रखी गई है। 36 मासिक किश्त चुकाने पर आप कार की भावी गारंटेड रकम चुका देंगे। अगर तीन साल बाद आपको बाकी बची आधी रकम नहीं चुकानी है, तो ग्राहक गाड़ी लौटा सकता है और ऐसा करने पर उसे कोई रकम नहीं देनी होगी। चाहें तो तीन साल बाद गाड़ी किसी दूसरे शख्स को बेचकर कंपनी को रकम लौटाई जा सकती है।

कंपनी उम्मीद कर रही है कि फाइनेंस के मोर्चे पर ज्यादा विकल्प देने से मर्सिडीज सी क्लास और ई क्लास की सेल्स में इजाफा किया जा सकेगा। सी क्लास मर्सिडीज के दाम 29 लाख से लेकर 34.8 लाख रुपए के बीच हैं। जबकि मर्सिडीज ई क्लास के दाम 43.6 लाख रुपए से लेकर 48 लाख रुपए के बीच है।

मसलन, सी क्लास मर्सिडीज के दाम 29 लाख रुपए के करीब है। इस कार पर 2 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस स्कीम के तहत कार खरीदते हैं, तो 25,64,000 रुपए का लोन होगा और 6,18,000 की डाउन पेमेंट करनी होगी।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इस स्कीम के तहत ग्राहक को 5 फीसदी रकम अदा करनी होगी, जबकि 50 फीसदी तीन साल बाद अदा करनी होगी। इसमें 35 किश्तों में कम रकम होगी, जबकि 36वीं किश्त में ज्यादा पैसे देने होंगे। अगर आखिरी किश्त चुकाने में दिक्कत पेश आती हैं, तो इस रकम को रिफाइनेंस कराने की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें