मर्सिडीज बेंज ने अपना नया सी क्लॉस डीजल वैरिएंट लॉन्च किया है। इसका लंबे समय से इंतजार था। इसके साथ मर्सिडीज बेंज ने चाकन स्थित अपने कारखाने में नई सी क्लास पेट्रोल कार का देशी उत्पादन भी शुरू किया है।
मर्सिडीज बेंज इंडिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पुणे में मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ एबहार्ड कर्न और कार्यकारी निदेशक ऑपरेशंस, पीयूष अरोड़ा ने नया सी 220 सीडीआई तथा नया सी 200 अवांटगार्ड लॉन्च किया।
नई सी 220 सीडीआई स्टाइल डीजल कार का मूल्य 39.90 लाख रुपये और नई सी 220 सीडीआई अवांटगार्ड डीजल कार का मूल्य 42.40 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।
देखें तस्वीरें: भारत में पहली बार मर्सिडीज का यह मॉडल