फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज ने लॉन्च की दो लग्जरी कार, 4.2 सेकेंड में पकड़ती है 0-100 kmph की रफ्तार

Wed, 08 Nov 2017 11:54 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Mercedes-AMG GLA 45
विज्ञापन
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज ने भारतीय बाजार में दो नई कारें- AMG GLA 45 और AMG CLA 45 लॉन्च की हैं। कंपनी ने इनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 75.20 लाख रुपए और 77.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। इन फेसलिफ्ट कारों में कंपनी ने नया स्टाइल और कॉस्मेटिक अपडेट दिए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: 5 से 7 लाख की कीमत में आती हैं ये टॉप 5 कारें, इंजन दमदार और डिजाइन शानदार

इन दो नई कारों की लॉन्चिंग के साथ कंपनी इस साल भारत में कुल 7 एएमजी मॉडल उतार चुकी है। नई मर्सिडीज एएमजी जीएलए 45 और एएमजी सीएलए 45 इस सीरीज की सबसे किफायती कार कही जा सकती हैं। 
विज्ञापन

Mercedes AMG CLA 45
ये कार खास उन ग्राहकों के लिए है जो एक लग्जरी कार में रेस कार जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं। दोनों ही कार में 2 लीटर का टर्बो चार्जर इंजन लगा है जो 375bhp पावर जेनरेट करता है। 4 सिलेंडर इंजन सेगमेंट में  ये इंजन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पावरफुल है।

नई स्टाइलिंग और पेंट कलर के अलावा कार दिखने में पुराने वर्जन जैसी ही है। कार अब नए ब्लैक पेंट कलर, येलो हाइलाइट, टायर वाल्स और रियर स्पॉयलर के साथ आती है। दोनों ही कारों में 19 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इनमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें