इसमें कोई शक नहीं है कि यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल सम्मान है, सभी ही कार कंपनियां इन पुरस्कारों को पाने के लिए लालायित रहती है। वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर अवार्ड को अब तक एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है और यह ऑटोमोबाइल क्षेत्र में वैश्विक पर शीर्ष पुरस्कार बन गया है।
इस साल, सबसे स्मार्ट, किफायती और गतिशील कारों के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखा गया है। जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज बैंज की सी-क्लास कार ने फोर्ड मस्तांग और फॉक्सवॉगेन पेसाट को पछाड़ कर 'वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर 2015' अवार्ड अपने नाम कर लिया है।