फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति अपनी सालाना बिक्री को बढ़ाकर करेगी 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वर्ष 2020 तक अपनी सालाना बिक्री 20 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी जल्द ही प्रीमियम सेग्मेंट एस-क्रॉस लांच करने जा रही है।
विज्ञापन


प्रीमियम कार के खरीदारों को प्रीमियम अहसास दिलाने के लिए कंपनी नए प्रकार के आउटलेट ‘नेक्सा’ खोलने जा रही है। कंपनी की इन तमाम योजनाओं पर पेश है मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक आरएस कलसी से संवाददाता राजीव कुमार की बातचीत के अंश:

प्रश्न: ऑटो सेल की बढ़ोतरी दर में कमी आ रही है, ऐसे में मारुति की विकास दर कहां तक प्रभावित होगी?

उत्तर: जहां तक मैक्रो इकनॉमी की बात है, तो सरकार की नीति सही रास्ते पर जा रही है पर उसे अमल में लाने में समय लगेगा और उम्मीद है कि ऐसा जल्द ही होने लगेगा। इस साल देश की विकास दर 6-8 फीसदी रहने का अनुमान है। विश्व बैंक व अन्य एजेंसियों ने ऐसा अनुमान लगाया है। ऐसे में ऑटो इंडस्ट्री में भी बढ़ोतरी होगी। पहली तिमाही में 13 फीसदी की बढ़ोतरी रही है।
विज्ञापन

20 लाख गाड़ियों का लक्ष्य

प्रश्न: मारुति सुजुकी ने वर्ष 2020 तक सालाना 20 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इसकी क्या तैयारी है?

उत्तर: हमारे प्रोडक्ट लाइनअप हैं। नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी पहले से चल रही है। अगले पांच साल में हम 20 नए मॉडल लाएंगे। हम लगातार अनुसंधान व विकास (आरएंडडी) कर रहे हैं। सेल्स चैनल (आउटलेट्स) को बढ़ाने का काम हो रहा है। अभी हमारे 1,600 आउटलेट्स है, इसे मजबूत किया जाएगा और बढ़ाया जाएगा। गत वर्ष हमने 11.7 लाख गाड़ियों की बिक्री की है। कंपनी अगले साल मार्च तक देश के 30 शहरों में ‘नेक्सा’ नाम से 100 नए आउटलेट खोलने जा रही है। नेक्सा आउटलेट से कंपनी की सिर्फ प्रीमियम कारों की बिक्री होगी। फिलहाल अगस्त तक लांच होने वाली एस-क्रॉस की बिक्री नेक्सा से की जाएगी।

प्रश्न: तो क्या नेक्सा पर सिर्फ एस-क्रॉस की बिक्री होगी?

उत्तर: नेक्सा एक ऐसा आउटलेट होगा, जहां ग्राहक खुद को प्रीमियम होने का अनुभव करेंगे। नेक्सा शोरूम में 9 लाख या इससे अधिक कीमत वाली गाड़ियां ही बेची जाएंगी। नेक्सा पर गाड़ियां आती रहेंगी। यह महज एक शोरूम न होेकर कस्टमर क्लीनिक होगा।

2017 में गुजरात प्लांट होगा शुरू

प्रश्न: तो क्या उत्पादन क्षमता भी बढ़ाने जा रहे है?

उत्तर: वर्ष 2017 में हमारा गुजरात प्लांट शुरू हो जाएगा। रोहतक में हम आरएंडडी सेंटर खोल रहे हैं। इससे हमारी गाड़ियों की टेस्टिंग जल्दी होने लगेगी इससे नए प्रोडक्ट को लाने में काफी कम समय लगेगा।

प्रश्न: इस साल अल-नीनो की वजह से मानसून के कमजोर रहने की आशंका है, मारुति सुजुकी की बिक्री पर इसका कितना असर पड़ सकता है?

उत्तर: सबसे पहले तो यह देखना होगा कि यह भविष्यवाणी कहां तक सही निकलती है। दूसरी बात है कि गांवों का जो इकोसिस्टम होता है उनमें तीन श्रेणियों के लोग शामिल होते हैं। किसान, कारोबारी और वेतनभोगी। मानसून के कमजोर रहने से छोटे किसान अधिक प्रभावित होंगे, जो हमारे ग्राहक नहीं हैं। इसके अलावा यह बात भी गौर करने वाली है कि हमारी कुल बिक्री में ग्रामीण इलाकों की बिक्री की हिस्सेदारी 30-32 फीसदी की ही है।
विज्ञापन

ग्राहक के मिजाज का रखा जाएगा ध्यान

प्रश्न: तो क्या गांव को ध्यान में रखते हुए भी कोई प्रोडक्ट ला रहे है?

उत्तर: देखिए, ग्रामीण बाजार का अब शहरीकरण हो रहा है। गांव से लोग अब काफी यात्रा करने लगे हैं। अब गांव पहले वाला गांव नहीं रहा, गांव के लोगों का स्वाद भी शहर की तरह ही हो रहा है।

प्रश्न: हर कंपनी तेजी से नए-नए प्रोडक्ट ला रही है, क्या वजह है?

उत्तर: प्रोडक्ट की लाइफ छोटी हो रही है। ग्राहक पहले के मुकाबले अब किसी भी प्रोडक्ट से जल्दी ऊब जाता है, ग्राहक का मिजाज तेजी से बदल रहा है।

प्रश्न: सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी दे रही है, तो क्या मारुति सुजुकी भी इलेक्ट्रिक गाड़ी लाने के बारे में सोच रही है?

उत्तर: देखिए, रिसर्च चलता रहता है। लेकिन किसी भी प्रोडक्ट को लांच करने के लिए यह देखना होता है कि वह प्रोडक्ट कितना व्यावहारिक है। फिर गाड़ी बिक्री की संख्या भी बढ़नी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें