फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन पेट्रोल और डीजल में

Sat, 21 Sep 2013 08:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय ऑटो बाजार में स्पेशन एडिशन का एक दौर चल रहा है। पिछले कुछ समय से हर हफ्ते कोई न कोई कंपनी अपने मॉडल का स्पेशन एडिशन लॉन्च कर रही है।
विज्ञापन


हाल ही में देश की कार कंपनी मारुति ने लोकप्रिय हैचबैक कार स्विफ्ट का अवतार एक्सडीआई लॉन्च किया है।

भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 6.67 लाख रुपए (एक्सशोरूम जयपुर) है। कंपनी ने अभी इस कार को राजस्थान में ही लॉन्च किया है।  

खासकर कंपनी ने नए स्पेशल एडिशन को अपने पेट्रोल और डीजल के बेस वैरिएंट एलएक्सआई और एलडीआई में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है।


एक नजर मारुति स्विफ्ट एक्सडीआई के फीचर्स परः

फौग लैम्प, इंटिग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स ओआरवीएम, फुल व्हील कवर्स, 2 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, फॉक्स लैदर सीट कवर्स, सेंट्रल लॉकिंग और कीलेस इंट्री, फ्रंट पॉवर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर जैसी फीचर दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीजल वैरिएंट की कीमत 6.67 लाख रुपए तय की गई है। जो कि मौजूदा मॉडल से लगभग 40 हजार रुपए ज्यादा है। इसके अलावा कंपनी इस पर एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस की भी सुविधा दी रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने इस बात का कोई जिक्र नहीं किया है कि ये राजस्थान के अलावा और किन-किन राज्यों में उपलब्ध होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें