फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी वैगनआर स्टिंग्रे लॉन्च, दाम 4.10 लाख

Wed, 21 Aug 2013 05:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी इस नई हैचबैक कार को शानदार फीचर्स और किफायती दामों के साथ दूसरी कंपनियों के सामने मजबूत चुनौती के रूप में पेश करना चाहती है।
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने स्टिंग्रे के दाम 4.10 लाख रुपए में लॉन्च किया है।

स्टिंग्रे के आने से मारुति की वैगनआर या दूसरे किसी मॉडल पर कोई असर नहीं होगा, क्योंकि कंपनी ने दोनों मॉडल साथ-साथ बेचने का मन बनाया है।

कंपनी ने स्टिंग्रे को एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई जैसे तीन अलग-अगल वैरिएंट में पेश किया है। इस मॉडल की कीमत 4.10, 4.38 और 4.67 लाख रुपए रखी गई है।

कंपनी ने स्टिंग्रे में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि यह 1 लीटर पेट्रोल में 20.51 किलामीटर का माइलेज देती है।

स्टिंग्रे के फ्रंट लुक की बात करें तो कंपनी ने इसमें फ्रंट ग्रिल का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें नैरो हेडलाइट है, जो इसके लुक को और शानदार बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने एक्सटीरियर के अलावा इंटीरियर को भी काफी आकर्षक और आरामदायक बनाने की कोशिश की है। फ्रंट सीट के लिए काफी स्पेस दिया गया है और ड्राइवर के लिए एयरबैग सिक्योरिटी और एबीएस (एंटी-ब्रेकिंग सिस्टम) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें