फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति ने एक बार फिर इन कारों को किया रिकॉल, जानिए असली कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने अपने स्विफ्ट, डिजायर और अर्टिगा मॉडलों की कुल 1,03,311 कारें बाजार से वापस मंगाई है। इन कारों का उत्पादन 12 नवंबर 2013 से 4 फरवरी 2014 के बीच किया गया है। कंपनी इन कारों में खराब फ्यूल फिलर नेक को बदलकर देगी।
विज्ञापन


क्यों रिकॉल कर रही है कंपनी

मारुति सुजुकी की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कंपनी ने स्विफ्ट की 42,237, डिजायर की 42,481 और अर्टिगा की 13,593 कारों को रिकॉल किया है। कंपनी यह रिकॉल फ्यूल फिलर नेक में पाई जाने वाली खामियों की वजह से कर रही है। कंपनी ने कहा है कि मारुति के डीलर वाहनों के मालिकों से संपर्क करेंगे और फ्यूल फिलर नेक मुफ्त में बदलेंगे।
नए फ्यूल फिलर नेक डीलरों की वर्कशॉप पर भेजे जा रहे हैं।

कंपनी ने वाहनों का बाजार से वापस मंगाने की वजहों का खुलासा करते हुए कहा कि संबंधित खामी के कारण इन वाहनों में ईंधन की दुर्गंध और कुछ परिस्थितियों में ईंधन लीकेज की समस्या हो सकती है। ऐसा उस स्थिति में होगा जब ‘आटो कट ऑफ स्तर’ से ऊपर ईंधन भर जाएगा।
विज्ञापन

वेबसाइट पर है सारी जानकारी

कंपनी का कहना है कि जिन ग्राहकों ने 12 नवंबर 2013 के बाद गाड़ी खरीदी है वह कंपनी की वेबसाइट पर अपनी गाड़ी का चेसिस नंबर डालकर रिकॉल के संबंध में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ये है बजाज की नई पल्सर डुअल टोन कलर के साथइससे पहले मारुति सुजुकी ने 2010 में ए-स्टार मॉडल की करीब एक लाख गाड़ियां रिकॉल की थी। वहीं, पिछले साल अक्तूबर में भी कंपनी स्विफ्ट, अर्टिगा, डिजायर और ए-स्टार की कुल 1,492 कारें वापस मंगा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें