एक ऐसा भी समय था जब मारुति सुजुकी के खेमे में सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारों की संख्या सबसे ज्यादा थी। लेकिन चीजें धीरे-धीरे बदलती गईं और अन्य कार कंपनियों ने भी बेहतर माइलेज कारें बाजार में उतारीं।
यहां तक की होंडा और हुंडई जैसी कार कंपनियों ने माइलेज के मामले में मारुति सुजुकी को भी पछाड़ दिया। मारुति सुजुकी एक बार फिर सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बाजार में उतारने वाली है।
मारुति सुजुकी नए इंजन और नई तकनीक पर काम कर रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर नई स्विफ्ट पर काम कर रही है जो काफी किफायती भी होगी। हालांकि इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा कंपनी इस कार को 2017 तक लॉन्च करेगी।
जापान में इस पर रिसर्च का काम चल रहा है, कंपनी इस नए इंजन के साथ कारों को भारत में बेचेगी। माना जा रहा है कि हाइब्रिड स्विफ्ट एक लीटर में 40 किलोमीटर से भी ज्यादा का माइलेज देगी, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।