फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग से पहले ही सामने आई मारुति सुजुकी S-Cross फेसलिफ्ट की डीटेल, जानिए फीचर्स

Tue, 26 Sep 2017 01:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
भारत में 26 सितंबर से इस कार की सेल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
आखिरकार यह साफ हो चुका है कि नई फेसलिफ्ट मारुति सुजुकी S-Cross इस साल फेस्टिव सीजन में ही भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है। कंपनी ने कार के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी मारुति शोरुम जाकर कार की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के लिए 11 हजार रुपए की राशि जमा करानी होगी। इस कार की लॉन्चिंग 28 सितंबर को हो सकती है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही कार की डीटेल सामने आ गई हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: रेनो कैप्चर Vs हुंडई क्रेटा: फीचर्स से जानिए दोनों SUV में कौन है बेहतर

मारुति सुजुकी ने कार की डीटेल अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। जानकारी के साथ ही कंपनी ने कार की तस्वीर भी जारी की है।  नई एस-क्रॉस फेसलिफ्ट को भी मारुति की प्रीमियम डीलरशिप चेन - नेक्सा के जरिए बेचा जाएगा। 
विज्ञापन

कार का लुक और फीचर्स

Maruti Suzuki S-Cross facelift
इंजन की बात करें तो नई एस-क्रॉस फेसलिफ्ट में (SHVS) स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम के साथ 1.3-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। यही इंजन मारुति सियाज और Ertiga में दिया गया है। कंपनी ने 1.6 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन को हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा कार को पेट्रोल वैरिएंट में भी नहीं उतारा जाएगा। अनुमान के मुताबिक इस कार की कीमत 8-9 लाख रुपए हो सकती है।

इंटीरियर की बात करें तो मारुति सुजुकी एस-क्रॉस 2017 कंपनी के पुराने वैरिएंट जैसी ही होगी। केबिन में सॉफ्ट टच मैटिरियल का इस्तेमाल किया है, जो प्रीमियम फील देता है। हालांकि फेसलिफ्ट वर्जन में 7 इंच का SmartPlay टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है,  जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसी प्रकार की सुविधा विटारा ब्रेजा और बलेनो में भी दी थी। कार में नया क्रोम ग्रिल और नए डिजाइन के हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें नए एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी एलॉय व्हील, नए ग्रिल दिए होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें