कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 5.41 फीसदी गिरकर 227.45 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 240.45 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8.53 फीसदी बढ़कर 8,070.11 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 7,435.85 करोड़ रुपये था।
तिमाही के दौरान कंपनी ने दो लाख नौ हजार 954 वाहन घरेलू बाजार में बेचे, जबकि पिछले साल यह संख्या दो लाख 22 हजार 406 थी। इस दौरान निर्यात 29,901 वाहनों से घटकर 20,422 वाहन रह गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 17.5 फीसदी गिरकर 651.20 करोड़ रुपये रह गया। शुद्ध बिक्री 18.5 फीसदी उछाल से 18,599.40 करोड़ रुपये रही।