फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार निर्माता मारुति ने भी किया ऐलान, जनवरी से बढ़ जाएंगे 2 फीसदी दाम

Thu, 14 Dec 2017 03:37 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
maruti suzuki
विज्ञापन
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने वाहनों की कीमतों में जनवरी माह से दो फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। निर्माण लागत बढ़ने के कारण कंपनी कारों की कीमतें बढ़ा रही है। कंपनी वर्तमान में 2.45 लाख रुपये में अल्टो 800 से लेकर 11.29 लाख रुपये में एस-क्रॉस मॉडल की बिक्री करती है।
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि बीते कुछ महीनों में निर्माण लागत से लेकर, ढुलाई और फ्यूल की कीमतें बढ़ने के चलते कंपनी वाहनों के दाम में संशोधन कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने माडलों के दाम अगले महीने से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स, फोर्ड, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स इंडिया, स्कोडा व इसुजु पहले ही इस तरह की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन

ये कंपनियां भी बढ़ा रही दाम

Honda City
बता दें कि टोयोटा अपनी कार के दाम में 3 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है। यह अलग-अलग मॉडल्स पर 5 हजार से 1.1 लाख रुपए तक होगा। होंडा कार कीमतों में 1-2 फीसदी या 25 हजार रुपए तक का इजाफा कर सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी कार कीमतों में 7-30 हजार रुपए तक का इजाफा कर सकती है। स्कोडा ने 2-3 फीसदी तक का इजाफा करने की घोषणा की। यह अलग-अलग मॉडल्स पर 14-50 हजार रुपए तक होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें