कार की बिक्री के बाद और सर्विस एक्सपीरियंस में सुधार करते हुए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 'Forever Yours' एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसके तहत मारुति सुजुकी की कारों की वारंटी 5 साल तक बढ़ाई जा सकती है।
पढ़ें: दो महीने में 20 हजार से ज्यादा ने बुक की ये कार, अपने सेगमेंट में रही सबसे धमाकेदार
यह सुविधा कंपनी के सभी मॉडल्स पर उपलब्ध है। वर्तमान में मारुति सुजुकी अपनी कारों पर 2 साल या 40 हजार किलोमीटर तक की वारंटी उपलब्ध कराती है, जिसे ग्राहक द्वारा चुने गए पैकेज के हिसाब से बढ़ाया जा सकेगा।
ये हैं कंपनी के प्लान
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी 'Forever Yours' एक्सटेंडेड वारंटी प्लान में ये तीन ऑफर्स हैं:
गोल्ड- तीसरे साल या 60 हजार किमी. के लिए
प्लेटीनम- तीसरे और चौथे साल या 80 हजार किमी. के लिए
रॉयल प्लेटीनम- तीसरे, चौथे और पांचवे साल या 1 लाख किमी. के लिए
पैकेज के अंतर्गत हाई प्रेशर पंप, कंप्रेशर, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल, टर्बोचार्जर असेंबली, इंजन पार्ट जैसे हिस्सों की रिप्लेसमेंट कराई जा सकेगी। हालांकि कुछ पार्ट्स ऐसे भी हैं जो वारंटी के अंतर्गत नहीं आते, जैसे- बल्ब, बैटरी, टायर, ब्रेक लाइन, बेल्ट, फिल्टर्स आदि।