फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लांच हो सकती है अर्टिगा ऑटोमेटिक

Wed, 26 Dec 2012 01:18 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एमपीवी सेग्मेंट की 'अर्टिगा' के ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाले वर्जन को जल्द लांच कर सकती है। कंपनी अभी अर्टिगा की बिक्री तेजी के साथ बढ़ रहे इंडोनेशिया और भारतीय बाजार में कर रही है। इंडोनेशिया में मौजूद कंपनी के डीलर्स का अनुमान है कि मारुति जल्द ही अर्टिगा का ऑटोमेटिक वर्जन बाजार में पेश करने वाली है।
विज्ञापन


अभी इंडोनेशियाई बाजार में अर्टिगा का पेट्रोल वेरिएंट उपलब्ध है। इसमें 1.4 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन है। उम्मीद की जा रही है कि एमपीवी कार के ऑटोमेटिक वर्जन आने से बिक्री में पहले से इजाफा होगा। मारुति अर्टिगा के ऑटोमेटिक वर्जन को इंडोनेशिया में उतारने की तैयारी कर रही है, इससे उम्मीद की जा रही है कि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली अर्टिगा भारतीय बाजार में भी जल्द आएगी।

मारुति के लिए भारतीय ऑटो बाजार अहम बाजारों में से एक है। इंडियन मार्केट में अर्टिगा की औसतन 700 कारों की बिक्री हर महीने हो रही है। बिक्री के आंकड़े को देखते हुए ग्राहकों को और ज्यादा ऑप्शन देने का विचार बिल्कुल सही साबित होगा। यदि अर्टिगा का ऑटोमेटिक वर्जन आता है तो यह भारतीय बाजार में मौजूद एमपीवी सेग्मेंट की कारों में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली पहली कार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें