कम समय में ही मारुति सुजुकी Dzire भारतीय बाजार की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक बन गई है। इस साल मई महीने में ही भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नई जेनरेशन की Dzire को लॉन्च किया था। 5 महीने के भीतर ही इस कार की 95 हजार से ज्यादा युनिट बिक चुकी हैं।
पढ़ें: 1000cc वाले Royal Enfield इंजन के साथ लॉन्च हुई ये 'बुलेट' जैसी बाइक, ऐसे कराएं बुक
फेस्टिव सीजन के कारण कार की सेल में तीन गुना का इजाफा हुआ है। पिछले 2 महीनों में ही इसकी 60 हजार से ज्यादा यूनिट बिकी हैं। कार का वेटिंग पीरियड 3 महीने तक हो गया है।
कार में दिए हैं ये फीचर्स
Maruti Suzuki Dzire
यह एक सेडान कार है जो पुराने मॉडल से 100 किग्रा हल्की है। कम वजन का कारण है कि इसे HEARTEC डिजाइन पर तैयार किया गया है। आगे की तरफ यह दिखने में कुछ हद तक मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी है। इसमें LED डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, नया ग्रिल दिया गया है। कार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, मिरर लिंक सपोर्ट करता है।
कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन मिलता है। कंपनी के मुताबिक कार का पेट्रोल इंजन 22 kmpl और डीजल इंजन 28.4 kmpl का माइलेज देता है। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 एचपी की शक्ति देता है जबकि 1.3 लीटर फोर सिलेंडर डीजल इंजन 75 एचपी की शक्ति देता है। ये दोनों ही कारें पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आ रही है। कार की कीमत 5.45 लाख से 9.41 लाख रुपये एक्सशोरूम है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्राइवर व यात्रियों के लिए एयरबैग्स, ABS, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, हैडलैंप बीम एडजस्टर जैसे फीचर्स हैं।