फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा माइलेज, मारुति सियाज की बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति के प्रमियों के लिए अच्छी खबर है। मारुति के डीलर्स ने मारुति की बहुचर्चित कार सियाज की बुकिंग शुरू कर दी है। मारुति सियाज कार अपने फीचर्स और माइलेज को लेकर काफी चर्चा में है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी इस दीवाली पर सियाज को बाजार में उतारने वाली है। मारुति डीलर्स ने 21 हजार रुपए में इसकी प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। इस कार का मुकालबा होंडा सिटी और हुंडई वर्ना जैसी सेडान कारों से होगा।
विज्ञापन

माइलेज और कीमत

कंपनी का दावा है कि यह कार 26.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में उपलब्‍ध होगी, मारुति सियाज पेट्रोल की कीमत 7-8 लाख रुपए तक हो सकती है और डीजल इंजन की कीमत 8-10 लाख रुपए तक हो सकती है।

1.3 डीजल इंजन 89बीएचपी पावर और 200एनएम टॉर्क पैदा करता है जबकि 1.4 लीटर के108 पेट्रोल इंजन 91.18बीएचपी पावर और 130एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन 20.73 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और डीजल इंजन 26.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। होंडा की सिटी एक लीटर में 26 किमी का माइलेज देने का दावा करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें