फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सबसे सस्ती डीजल कार मारुति सुजुकी!

विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी का नया 793सीसी डीजल इंजन भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार हो चुका है। मारुति सेलेरियो पहली ऐसी हैचबैक कार होगी जो इस इंजन पर दौड़ेगी। जापान में इस कार का अंतिम टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


मारुति सेलेरियो और मारुति के अन्य कॉमर्शियल व्हीकल इस नए डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होंगे।

मारुति सेलेरियो तीन ट्रिम्स एलडीआई, वीडीआई और जेडडीआई में उपलब्ध होगी। वीडीआई वैरियंट में एबीएस विकल्प के साथ भी मौजूद होगा। ये सुजुकी का खुदा का तैयार किया हुआ पहला इंजन होगा और भारत में सबसे छोटा डीजल इंजन होगा।

तीन महीने बाद लॉन्च होगी सेलेरियो डीजल

793सीसी इंजन 50बीएचपी पावर पैदा करने में सक्षम है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इंजन पर सेलेरियो के अतिरिक्त अन्य कारें भी लॉन्च करेंगी।

छोटे डीजल इंजन वाली सेलेरियो को लॉन्च होने मे अब तीन महीने का समय लगेगा। कंपनी ने सिर्फ छह प्रोटोटाइप कारें ही जापान में अंतिम टेस्ट करने के लिए भेजी हैं।

ऑटोमैटिक वर्जन भी

कंपनी डीजल इंजन में ऑटोमैटिक वर्जन में भी पेश करेगी। ये कहना अभी म‌ुश्किल है कि कंपनी ऑटोमैटिक वर्जन कब लॉन्च करेगी, लेकिन किफायती दाम में डीजल ऑटोमै‌टिक कार काफी लोकप्रिय हो सकती है।
विज्ञापन

भारत की सबसे सस्ती डीजल कार

डीजल सेलेरियो कार भारत की तब तक सबसे सस्ती डीजल कार होगी, जब तक टाटा नैनो डीजल लॉन्च नहीं हो जाती है। हांलाकि नैनो डीजल की भी टेस्टिंग जारी है।

टाटा मोटर्स दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो के डीजल मॉडल को लॉन्‍च करेगी। रतन टाटा एक साक्षात्कार में कह चुके है कि नैनो के लिए हमें जितनी तैयारी करनी चाहिए थी, उतनी हम नहीं कर सके थे। मगर अब इसे जल्द ही नई खूबियों के साथ सजा-संवार कर पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें