देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी यात्री वाहन बिक्री के मामले में पहले पायदान पर ही काबिज रहती है। पिछले दो महीने से मारुति सुजुकी Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन रही थी। हालांकि मारुति सुजुकी Alto ने एक बार फिर सबको पछाड़ दिया है। दो महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर मारुति सुजुकी Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल बन गई।
पढ़ें: BS6 फ्यूल का कारों और बाइकों पर होगा क्या असर? जानिए सब कुछ
अक्टूबर में ऑल्टो की 19,447 यूनिट बिकी, जबकी पिछले साल इसी महीने में इसकी 18,854 यूनिट बिकी थीं। वहीं, अगस्त और सितंबर में सबसे ऊपर रही मारुति सुजुकी डिजायर की क्रमश: 26,140 और 31,427 यूनिट बिकी थीं।