फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26.3 किमी माइलेज देने वाली Maruti Ciaz के 10 वैरियंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में अपनी बहुप्रतीक्षित कार Maruti Ciaz को लॉन्च कर सकती है। ये कार मारुति एसएक्स4 की जगह लेने जा रही है।
विज्ञापन


लॉन्च से पहले ही मारुति सियाज की कई फीचर्स के बारे में खुलासा हो चुका है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सियाज पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में चार-चार वैरियंट मौजूद होंगे।

मारुति सियाज पेट्रोल में एर्टिगा इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 1.4 लीटर के108 पेट्रोल इंजन के साथ 91.18बीएचपी पावर और 130एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन


मारुति सियाज डीजल फिएट इंजन के साथ है जो 1.3 डीजल इंजन के साथ 89बीएचपी पावर और 200एनएम टॉर्क पैदा करता है।

मारुति सियाज के 10 वैरियंट

21 हजार रुपए में सियास की प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है। मारुति सुजुकी इस दीवाली पर सियाज को बाजार में उतारने सकती है। इस कार का मुकालबा होंडा सिटी और हुंडई वर्ना जैसी सेडान कारों से होगा।

मारुति सियाज पेट्रोल मॉडल में कंपनी VXi, VXi+, ZXi और ZXi+ वैरियंट पेश करेगी और सियाज डीजल मॉडल में VDi, VDi+, ZDi और ZDi+ उतारे जाएंगे।

इसके अलावा 4 स्पीड ऑटोमैटिक गिक्यरबॉक्स मॉडल में दो वैरियंट VXi+ और ZXi मौजूद होंगे।

कंपनी ने इसमें नई टेललाइट का इस्तेमाल किया है जो होंडा सिटी से मिलती-‌जुलती है। मारुति ने इसके इंटीरियर में डुअल ट्यून का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

कीमत और माइलेज

मारुति सियाज के टॉप मॉडल में पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियो के लिए ऑटोमैटिक एयर कंडीशन की सुविधा दी गई है।

कंपनी का दावा है कि मारुति सुजुकी कार 26.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

पेट्रोल इंजन 20.73 26.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और डीजल इंजन 26.3 26.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। होंडा की सिटी एक लीटर में 26 किमी का माइलेज देने का दावा करती है।

ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में उपलब्‍ध होगी, मारुति सियाज पेट्रोल की कीमत 7-8 लाख रुपए तक हो सकती है और डीजल इंजन की कीमत 8-10 लाख रुपए तक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें