घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की TUV300 Plus कार अपनी टेस्टिंग के आखिरी चरण में है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लॉन्चिंग से पहले ही ना सिर्फ कार के फीचर्स, बल्कि इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है।
पढ़ें: Alto से लेकर Creta तक, साल 2017 में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार के P4 वैरिएंट (9-सीटर) की कीमत 9.46 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इसके जरिए कपंनी अपनी Xylo एमपीवी कार को रिप्लेस करेगी। फ्रंट और रियर से देखने पर यह कार 5-सीटर टीयूवी300 जैसी ही है। हालांकि कार की लंबाई में इजाफा किया गया है।