फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा TUV300 प्लस की कीमत का हुआ खुलासा, जानिए इस 9-सीटर कार के फीचर्स

Sun, 24 Dec 2017 02:02 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahindra TUV300 Plus
विज्ञापन
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की TUV300 Plus कार अपनी टेस्टिंग के आखिरी चरण में है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लॉन्चिंग से पहले ही ना सिर्फ कार के फीचर्स, बल्कि इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: Alto से लेकर Creta तक, साल 2017 में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार के P4 वैरिएंट (9-सीटर) की कीमत 9.46 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इसके जरिए कपंनी अपनी Xylo एमपीवी कार को रिप्लेस करेगी। फ्रंट और रियर से देखने पर यह कार 5-सीटर टीयूवी300 जैसी ही है। हालांकि कार की लंबाई में इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Mahindra TUV300 Plus
यह कार रियर व्हील ड्राइवन होगी। इसमें वर्तमान टीयूवी300 जैसी कई खूबियां हैं, लेकिन इंजन और गियरबॉक्स को अलग रखा गया है। इस कार में 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया होगा, जो 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।

6 गियर का मतलब है कि यह माइलेज काफी अच्छा देगी। हालांकि कार के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया जाएगा। हो सकता है फैमिली कार लेने की सोच रहे ग्राहकों को यह पसंद ना आए, लेकिन कैब ड्राइवर्स के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें