बहुउपयोगी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) टीयूवी-300 को 10 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। महिंद्रा इसकी लॉन्चिंग महाराष्ट्र के चाकन स्थित प्लांट में करेगी।
कंपनी का मानना है कि टीयूवी-300 को बाजार में उतार कर वह देश में बहुउपयोगी वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर सकेगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेसिडेंट एंड चीफ एक्जीक्यूटिव (ऑटोमोटिव) प्रवीण शाह ने बताया कि हम अपने चाकन प्लांट में टीयूवी-300 को लॉन्च करेंगे, जहां एक्सयूवी-500 मॉडल का उत्पादन भी किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने टीयूवी-300 के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।