महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक कार 'महिंद्रा e20' के नए वैरियंट को बाजार में उतारा है।
कंपनी अपनी नई कार को 5सी यानी क्लीन, कन्वीनिएंट, कनेक्टेड, क्लेवर और कॉस्ट इफेक्टिव जैसे स्टैंडर्ड पर तैयार किया है। महिंद्रा e20 का नया प्रीमियम वैरियंट “Goodbye Fuel, Hello Electric” स्कीम पर ही है। कंपनी ने नई महिंद्रा e20 की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है।
नए वैरियंट में कंपनी ने इलेक्ट्रिक पावर स्टेरिंग का इस्तेमाल किया है। पिछले वैरियंट में ये फीचर शामिल नहीं था।