भारत में एकमात्र इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा-रेवा दूसरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां बात हो रही है इलेक्ट्रिक सेडान ई-वेरिटो की, जो 2 जून को लॉन्च होनी है। ई2ओ हैचबैक के बाद यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है।
इसे महिंद्रा की वेरिटो सेडान पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट फरवरी में आयोजित दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाया था। ई2ओ की तरह ई-वेरिटो भी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है।
इसमें 3-फेज वाली 72 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसकी पावर 41 पीएस और टॉर्क 91 एनएम है। यह आंकड़े हाईवे या लंबी ड्राइविंग के लिहाज से नाकाफी लग सकते हैं लेकिन सिटी ड्राइविंग के लिहाज से यह काफी अच्छी साबित हो सकती है।