महिंद्रा की केयूवी-100 के मामले में वैसा ही हुआ जैसे कयास लग रहे थे। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की शुरुआत करने वाली यह कार बाजार में अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही है। लॉन्च के सिर्फ 34 दिनों में केयूवी-100 को 21 हजार से ज्यादा बुकिंग मिलीं। कार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगता है कि 1.75 लाख से ज्यादा लोगों ने इसके लिए पूछताछ की। इसकी वेबसाइट पर 27 लाख से ज्यादा लोगों ने विजिट किया। केयूवी-100 की बुकिंग दिसंबर-2015 के अंत में शुरू हुई थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. के प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी (ऑटोमोटिव) प्रवीण शाह ने कहा कि ‘केयूवी-100 को सिर्फ एक महीने में ही 21,000 से ज्यादा बुकिंग मिलने से हम काफी उत्साहित हैं। इसके लिए हम अपने ग्राहकों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे। बेहद कम वक्त में केयवूी-100 को मिली बुकिंग और इसके बारे में हुई पूछताछ का आंकड़ा यह साबित करता है कि यह कार लोगों को काफी पसंद आई है।
केयूवी-100 के साथ हमने एक नए सेगमेंट की शुरुआत की है। इसके जरिये हमने कॉम्पैक्ट कार का एक अच्छा विकल्प देने की कोशिश की है।