फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के बाद महिंद्रा ने ब्रिटेन में लॉन्च की कार कीमत 12,995 पाउंड

Thu, 21 Apr 2016 11:21 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली

सार

  • इसकी कीमत 15,995 पाउंड रखी गई है। कार की बुकिंग शुरू हो गई हैं। मई से यह ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।
  • कार में इतने सारे अपडेट होने की वजह से ही इसकी कीमत बढ़ी है। भारत में ई2ओ की कीमत 6.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुम्बई) है।
विज्ञापन
- फोटो : Cardekho
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार के बाद महिंद्रा ने अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार ई2ओ (e2o) को ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है। यहां कार की कीमत 12,995 पाउंड रखी गई है। रेग्युलर वर्जन के अलावा महिंद्रा ने ई2ओ का एक एडवांस वर्जन टेक-एक्स भी उतारा है, जिसकी कीमत 15,995 पाउंड रखी गई है। कार की बुकिंग शुरू हो गई हैं। मई से यह ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।
विज्ञापन


ब्रिटेन में उतारी गई ई2ओ, भारत में मौजूद ई2ओ से काफी अलग है। इसमें काफी अपडेट भी किए गए हैं। ब्रिटेन में उतारी गई कार एक बार फुल चार्ज होने पर 127 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।

वहीं, भारतीय ई2ओ 120 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। यूरोपीय मॉडल की टॉप स्पीड 101 किमी प्रति घंटा है, जबकि भारत में यह आंकड़ा सिर्फ 81 किमी प्रति घंटे का है। इसके अलावा इंटीरियर क्वालिटी, अपहोल्स्ट्री और सेफ्टी फीचर्स के मामले में भी यूरोपीय वर्जन में कई बदलाव किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए फीचर्स के चलते बढ़ी कीमत

- फोटो : Cardekho
कार में इतने सारे अपडेट होने की वजह से ही इसकी कीमत बढ़ी है। भारत में ई2ओ की कीमत 6.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुम्बई) है। यूरोपियन ई2ओ की कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 12 लाख रुपये (12,995 पाउंड) बैठती है।

ई2ओ के टेक-एक्स वर्जन की बात करें तो इसमें जल्दी चार्ज होने वाली बैटरी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स मिलेंगे। इनमें टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, अलॉय व्हील शामिल हैं। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में सिर्फ 1.5 घंटे का समय लेती है, जबकि रेग्युलर मॉडल की बैटरी को फुल चार्ज होने में 9 घंटे का वक्त लगता है। महिंद्रा की योजना इस कार को अन्य यूरोपियन देशों में भी उतारने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें